श्याम सेल कारखाना द्वारा लगाए गए गेट के विरोध में ग्रामवासी ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा



जामुड़िया - सोमवार प्रातः श्याम सेल कारखाना के द्वारा लगाए गए गेट के विरोध में दर्जनों ग्राम वासी इस मामले को लेकर जामुड़िया थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम वासी मिथून बाउरी ने बताया कि ममुदपूर मौजा दाग नम्बर 471 जमीन पर लोगो को आने -जाने के लिए इस रास्ते का निर्माण करवाया गया था. इस रास्ते से होकर धंसल , , सतकपुर , महिशाबुड़ी एवं इकड़ा ग्राम वासी का आना जाना था, लेकिन बीते कुछ माह पूर्व जब श्याम सेल कारखाना इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया था उस समय इस इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया था . उन्होंने इस मामले को कोर्ट में देने की बात कह था, तब हमलोगो ने 2022 साल में मामला दायर किया था .उस समय यह रास्ता खुला हुआ था, लेकिन अचानक कुछ दिनों पहले इस रास्ते में लोहे के गेट लगाकर बंद कर दिया गया .इस परेशानी को देखते हुए मजबुरन ग्राम वासी को आना पड़ा है. इस विषय में मदनतोड़ ग्राम पंचायतें के कर्माअध्यक्ष अनिमेष बैनर्जी ने कहा कि मै पिछले साल जब वनभुमी कर्मध्यक्ष के पद पर आसीन था उस समय ही इस कारखाना प्रबन्धन को इस रास्ता को बंद नहीं करने को लिए कहा था क्योंकि यह मामला कोर्ट में चल रहा है ,जब तक इसका कोई निर्णय नहीं आता है तब तक यह रास्ता खुला रहेगा. लेकिन आज देखा जा रहा है की कारखाना प्रबन्धन द्वारा उस रास्ता को बंद कर दिया गया, जिसकी जांच गंभीरता के साथ होनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर