गगन फेरोटेक में हुई दुर्घटना को लेकर विधायक हरेराम सिंह तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती ने किया बैठक



जामुड़िया-बीते 14 दिसंबर की रात्रि गगन फेरोटेक में कार्य करने के दौरान हुदय गति रुकने से जामुड़िया हाट तला निवासी किशोर केसरी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. सोमवार को इस दुर्घटना के संदर्भ में एक बैठक कारखाना के कार्यालय में जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, ब्लॉक दो टीएमसी अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, आईएनटीटीयूसी के ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर भगत एवं आईएनटीटीयूसी के ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सिह के अलावा कारखाने के अधिकारी बैठक में शामिल रहे. बैठक के संदर्भ में रामेश्वर भगत ने कहा की इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मृत श्रमिक किशोर केसरी को आश्रितों को 8 लाख रुपए की राशि एवं एक नौकरी कारखाने की तरफ से दी जाएगी. परिवार के एक सदस्य अगले साल 1 जनवरी से काम शुरू कर सकते हैं, वहीं दुसरी और इस कारखाना में उसी रात को हुई एक घटना में घायल सभी 6 श्रमिकों को कारखाने के तरफ से इलाज कराया जाएगा, एवं यह श्रमिक जब तक स्वस्थ होकर काम पर वापस नहीं आते, तब तक उन्हें वेतन भी दिया जाएगा.

 बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेताओ द्वारा श्रमिक सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की गई एवं कारखाना प्रबन्धन से कहा गया कि श्रमिक की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमित रूप से सभी श्रमिकों को टोपी ,जूता एवं अन्य चीज कारखाने के द्वारा देनी होगी, ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर