कोलकाता में भगवा का जन सैलाब, ब्रिगेड मैदान में लाखों लोगों ने एक साथ किया गीता का पाठ




कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में गीता जयंती के दूसरे दिन रविवार को एक लाख से अधिक लोगों ने गीता का पाठ किया। इस दौरान द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के साथ हजारों साधु-संत भी मौजूद रहे।

कवि नजरुल के लिखे हुए गीत- “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ” के गायन के बाद मैदान में मौजूद करीब 70 हजार महिलाओं ने शंख ध्वनि की और करीब 60 हजार लोगों ने साथ मिलकर गीत गाए। इसके बाद गीता पाठ की शुरुआत हुई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मैदान में मौजूद लोगों ने बताया कि कोलकाता में इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला जब भगवाधारी हजारों लोग एक साथ बैठे हों और गीता पाठ कर रहे हों। कार्यक्रम में दक्षिण दिनाजपुर के सांसद सुकांत मजूमदार, सांसद लॉकेट चटर्जी, अग्नीमित्रा पाल, एसएस अलुवालिया व अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर