डॉलफिन क्लब में लगी आग , एक लाख रुपयों की जली सामग्री






 रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके स्थित डॉल्फिन क्लब में आग लग गयी. रविवार सुबह 5:00 बजे के आसपास जब क्लब के सदस्यों को इस बात की जानकारी मिली तो सभी सदस्य भागे भागे आए. घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के एक सदस्य संदीप अधिकारी ने बताया की कल रात असामाजिक तत्वों ने क्लब में आग लगा दी, जिससे क्लब का सारा फर्नीचर और कुछ जरूरी सामान जलकर राख हो गए .इतना ही नहीं क्लब के बगल में एक व्यक्ति कपड़े का व्यापार करते थे ,उनके सारे कपड़े जल गए .तकरीबन 1 लाख रुपए के आसपास उनको नुकसान हुआ है. इसके साथ ही क्लब भी पूरी तरह से जल गया है .उन्होंने बताया कि उनको शक है कि सम्भवत नशे की हालत में कुछ व्यक्तियों ने यह काम किया होगा. उन्होंने बताया कि रानीगंज थाने में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. स्थानीय लोगो की मदद से क्लब के सदस्यों द्वारा ही आग पर काबू पाया गया. उनका कहना था कि जिस किसी ने भी शरारत करते हुए आग लगाई होगी ,उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग वह प्रशासन से करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर