जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में अवैध कोयला और बालू कारोबार के विरोध में माकपा द्वारा जामुड़िया थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया -जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले अवैध कोयला और बालू कारोबार के खिलाफ जामुड़िया माकपा के द्वारा जामुड़िया थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया .

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा नेता मनोज दत्ता, तापस कवि , पूर्व विधायक जहांआरा खान ने किया. पूर्व विधायक जहांआरा खान ने कहा कि हमारी विभिन्न मांगों के समर्थन में जामुड़िया थाना प्रभारी को यह ज्ञापन सौंपा गया है, जहां जामुड़िया में रात के अंधेरे में अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है. उसे जल्द से जल्द रोकथाम किया जाए . इस विषय पर जामुड़िया थाना प्रभारी ने कहा कि कोयला जहां से उठाया जा रहा है. उन जगहों को बुलडोजर से मिट्टी द्वारा भरा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को देखने का कार्य सिर्फ सीआईएसएफ का है ,वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर बालू का कारोबार खुलेआम चल रहा है, इस पर पुलिस ने कहा कि जामुड़िया में जो बालू चल रहा है वह वैध तरीके से चल रहा है . हर समय बालु गाड़ियों के कागजात देखे जाते हैं ,इसके अलावा जामुड़िया में ड्रग्स कारोबार चल रहा है. यह जानलेवा नशा स्कूलों से लेकर जामुड़िया में लगभग हर जगह फैल गया है इसे रोका जाना चाहिए और जो लोग इस व्यवसाय में शामिल हैं .उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.इस पर जमुड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इसे लेकर कई केस दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत मे भी लिया गया है. जामुड़िया थ जहांआरा खान ने आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी .इस अवसर पर माकपा के जिला कमिटी सदस्य मनोज दता, डिवाइएफआई के जिला कमिटी के सदस्य बिकास यादव,बादल कर्मकार, सुकुमार सांगुई ,हराधन गोप,सुभाशीश मंडल, आबिर मंडल,पापिया काजी, अब्दुल कयूम, प्रदीप बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर