रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार मेंटर तथा पूर्व अध्यक्ष दिवंगत राजकुमार कयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

 







रानीगंज -रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से चैंबर भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चैंबर के सदस्यों ने रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार मेंटर तथा पूर्व अध्यक्ष दिवंगत राजकुमार कयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर चैंबर के सदस्यों ने राजकुमार कयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की.
शहरवासी, चेंबर के सदस्य गण,विभिन्न एनजीओ के सदस्य गण, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गण,रानीगंज सिटीजन फोरम के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय राजकुमार क्याल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर समाजसेवी आर पी खेतान ने कहा कि जब चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्यों ने साथ छोड़ दिया ऐसे कठिन समय में भी उन्होंने कभी चैम्बर ऑफ कॉमर्स का साथ नहीं छोड़ा. जीवन के अंतिम समय तक समाज के प्रति समर्पित होकर समाज के लिए कार्य किया . 
 चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी ने कहा कि राजकुमार कयाल का जाना इस चैंबर के लिए निश्चित रूप से बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने बताया कि राजकुमार कयाल ने हमेशा व्यक्ति से ऊपर संस्था को स्थान दिया था.अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि जीवन नश्वर है ऐसे में जीवन के सत्य को मानना होगा.लेकिन उनके जाने के बाद उनके आदर्शों पर चलन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक सच्चे समाजकर्मी थे जो की कई सामाजिक कार्यकर्ता थे और कई संस्थाओं से जुड़े थे.
इस अवसर पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान, चेयरमेन प्रदीप बाजोरिया,एवं स्वर्गीय राजकुमार क्याल के परिजन उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम में मुख्य योगदान दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर