रानीगंज के गिरजा पाड़ा स्थित वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च,एवं एजी चर्च में धूमधाम से क्रिसमस मनाई गई





रानीगंज-पूरे विश्व के साथ-साथ रानीगंज में भी गिरजा पाड़ा स्थित वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया. इस अवसर पर इस चर्च में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए चर्च के रेवरेंड सुमंत दास ने बताया कि ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष पर आज सुबह चर्च में उपासना का कार्यक्रम रखा गया. इसके बाद नगर कीर्तन निकला जो की बल्लभपुर क्रिश्चियन पाड़ा तक गया. उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने मानवता की मुक्ति के लिए इस धरती पर जन्म लिया था उनका संदेश सिर्फ ईसाई समुदाय के लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी धर्म के लोगों के लिए है और वह सभी वंचित पीड़ित लोगों की मुक्ति के लिए इस धरती पर आए थे .उन्होंने अपनी जिंदगी लुटा कर लोगों को मुक्ति प्रदान करने का बीड़ा उठाया था. चर्च के पूर्व सचिव सुभाशीष दास ने कहा कि आज सिर्फ ईसाई समुदाय के लोग नहीं ,बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी चर्च में आए और ईसा मसीह के सम्मान में मोमबत्ती जलाया. वहीं रेवरेंड सुमंत दास की पत्नी सोफिया दास ने कहा कि आज ईसा मसीह का जन्मदिन है. ईसा मसीह का जन्म समाज के वंचित पीड़ित लोगों की मुक्ति के लिए हुआ था. उनकी राह पर चलने से न सिर्फ ईसाई समुदाय के बल्कि सभी धर्म और जातियों के लोगों को मुक्ति मिलती है .उनका जन्म ही वंचित पीड़ित लोगों की मुक्ति के लिए हुआ था .उन्होंने अपना जीवन देकर लोगों को यह संदेश दिया कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और सभी को एक दूसरे के प्रति स्नेह भाव रखना चाहिए.

ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च के सामने एक मेले का भी आयोजन किया गया ,जिसमें क्रिसमस से जुड़ी सामग्रियां केक आदि लोग खरीददारी किया.

वहीं दूसरी और पवित्र क्रिसमस त्योहार के अवसर पर रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित एजी चर्च स्कूल में ए जी चर्च के रेवेरण्ड बाबू कोमु के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया .यहां रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के अलावा ऐसे स्कूल के तमाम शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल के बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे. इस अवसर पर तापास बनर्जी ने कहा कि आज प्रभु यीशु का जन्मदिन है. यह बेहद पवित्र दिन है .प्रभु यीशु ने हमेशा लोगों के बीच प्यार और सद्भावना फैलाने की बात कही थी. उन्होंने मानवता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और वह इतने महान थे कि उन्होंने उनकी हत्या करने वालों को भी माफ कर दिया. उ आज के इस दौर में प्रभु यीशु के इस माफ करने की ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है ,ताकि समाज में वैमनस्य ना रहे. मुजम्मिल शहजादा ने भी सभी को क्रिसमस की बधाई दी और कहा कि आज बेहद पवित्र दिन है और वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जैसे 2023 शांतिपूर्ण तरीके से गुजर चुका, ठीक उसी तरह 2024 भी सभी के लिए मंगलमय हो. उन्होंने ए जी चर्च स्कूल प्रबंधन को भी बधाई दी और कहा कि यह स्कूल पूरे रानीगंज में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी पठन-पाठन के स्तर के लिए प्रख्यात है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इस स्कूल के विद्यार्थी पूरे विश्व में अपना अपने परिवार का और रानीगंज शहर का नाम रौशन करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता