श्रीपुर बाजार में पार्किंग को लेकर हुई विवाद,बन्द हुई दुकानें



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरो एक अन्तर्गत ग्यारह नंबर वार्ड स्थित श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के श्रीपुर बाजार में बीते शाम एक चार पहिया वाहन चालक तथा दो चक्का वाहन चालक बाजार मे पार्किंग को लेकर विवाद में उलझ गए ,इस घटना में सिर्फ उस इलाके में रहने वाले हरविंदर सिंह के साथ मारपीट की गई, बल्कि उनके चार चक्का वाहन में की गई तोड़ फोड़ . इस मामले को लेकर सोमवार सुबह श्रीपुर बाजार की कुछ दुकानें बंद रहीं . वहीं श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी ने तत्परता से करवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया,जिन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया . इस संदर्भ में पिकअप वैन के चालक हरबिंदर सिंह ने बताया कि वह बाज़ार में माल की अनलोडिंग कर वह अपने घर जा रहे थे. बाजार में जाम रहने के कारण वह अपनी गाड़ी को आगे नहीं बढ़ा पाए ,तब उसी समय सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आए और सामने से उनके वैन पर टक्कर मार दी. उसके बाद दोनो युवकों ने वैन चालक को पीछे जाने को बोला लेकिन पीछे जाने की जगह नही थी, लेकिन वह दोनो युवक नहीं मानें और उन्होंने वैन चालक के साथ मार पीट करना शुरू कर दिया ओर उसके पिक अप वैन का शीशा तोड़ने के बाद वह दोनो फिर से बाइक पर चढ़े और फिर से वैन पर टक्कर मार दी,जिससे वह दोनो युवक गिर गए और उल्टा उनपर दोष लगा रहे हैं कि उन्होंने उन दोनो के साथ मारपीट की है. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बीच बचाव के दौरान मामला शांत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद वह दोनो उनके घर आ गए और वहां भी उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी तथा बेटी को जान से मारने की धमकी दी. वैन चालक ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. उनका कहना था कि इस तरह के असामाजिक तत्वों के कारण विशेषकर महिलाओं के लिए बाजार में चलना फिरना मुश्किल हो जाता है. इस घटना को लेकर एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने कहा कि बाजार में एक मारपीट की घटना घटी थी जिस वजह से तनाव पसर गया था, हालाकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को नियंत्रित किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने साफ कहा की श्रीपुर इलाके में किसी को भी यहां की शांति नष्ट करने नही दिया जाएगा . स्थानीय 11 नंबर वार्ड पार्षद मोहम्मद आरिफ अली ने बताया जो भी हुआ उसपर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है, और दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली