ठेका मजदूरों को कई माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में खदान ठेकेदार मजदूर सभा (सीटु) ने एजेंट कार्यालय के बाहर विरोध सभा कर ज्ञापन सौंपा




रानीगंज : पिछले कई माह से ठेका मजदूरों को वेतन प्रदान नहीं किये जाने के विरोध में खदान ठेकेदार मजदूर सभा (सीटु) ने गुरूवार को एजेंट कार्यालय के बाहर विरोध सभा कर ज्ञापन दिया. कुनुस्तोरिया एरिया क्षेत्र के बांसड़ा कोलियरी के एजेंट कार्यालय के बाहर खदान ठेकेदार मजदूर सभा के द्वारा पिछले कई महीनो से 67 ठेका श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने एवं पीएफ भी नहीं जमा होने के विरोध सभा किया गया. मालूम हो कि सभी ठेका श्रमिक ठेकेदार के अंदर ईसीएल के आउटसोर्सिंग बांसड़ा ओसिपि में कार्यरत है.सीटू के जिला सचिव वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि पिछले कई महीनो से 67 मजदूरों को वेतन क्यों नहीं मिला .इस बात का जवाब जनरल मैनेजर को देना होगा.ठेकेदार इस मामले में पलट भी सकते हैं. वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि अभी ठेकेदारों की सरकार चल रही है.नरेंद्र मोदी का शासन यानी ठेकेदारों का शासन काल और पश्चिम बंगाल में लुटेरों की सरकार चल रही है. नरेंद्र मोदी देश बचेंगे और ठेका मजदूर वेतन नहीं पाएंगे ऐसा नहीं होगा.अगर सात दिनों के अंदर समस्या का समाधान या वेतन नहीं होता है तो इसके बाद जनरल मजदूर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा .

मौके पर कोलियरी मजदूर सभा( सीटू) के मनोज दत्त, कलीमुद्दीन अंसारी ,शंभू चौधरी ,मानक मंडल के अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन से जुड़े लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली