सड़क हादसे में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे 19 पर पलटी




जामुड़िया-मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सातग्राम फाटक के पास हुए एक सड़क हादसे में एक चार पहिया वाहन(बोलेरो) अनियंत्रित होकर पलट गई .हालांकि उस वाहन में सवार यात्री सकुशल रहे. इस घटना के बारे में स्थानीय निवासी श्यामल धीवर ने बताया कि मंगलवार सुबह रानीगंज से एक बोलरो आसनसोल की तरफ जा रही थी ,तभी सामने से एक बाइक गाड़ी के सामने आ गई, उसे बचाने बोलेरो के चालक ने ब्रेक लगाया तो वह पलट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य शुरू किया, पुलिस को खबर दी गई.घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोट लगी . घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया.उन्होंने बताया कि गाड़ी में मौजूद बाकी लोग ठीक हैं. वहीं पुलिस के सहयोग से करने लाकर बोलेरो को ले श्रीपुर फांडी ले जाया गया. उनका कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जो बालू पड़ा रहता है उस वजह से रानीसायर से लेकर बोगड़ा तक अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं.उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस पर कार्यवाही करने की मांग की. इस बारे में जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि उनको इस हादसे की खबर नही है। वह इसकी खबर लेंगे, हालाकि उन्होंने भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जो बालू पड़ा रहता है, इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है.उन्होंने कहा कि एन एच विभाग को को इसकी नियमित सफाई करनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर