आसनसोल-आसनसोल नगर निगम द्वारा शहर के हटन रोड इलाके में जाम से निजात दिलाने के लिए माईकिंग की जा रही है, और रास्ते के दोनों तरफ जो अवैध दुकानदार है उनको हटाने के लिए 13 दिसंबर तक का समय दिया गया है. आसनसोल नगर निगम द्वारा कहा गया है कि अगर 13 दिसंबर तक दुकानदार खुद से नहीं हटे तो 14 दिसंबर से आसनसोल नगर निगम द्वारा उनको हटा दिया जाएगा. इस पर पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दरअसल यह मेयर विधान उपाध्याय और मंत्री मलय घटक के बीच खींचतान का मामला है उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में मलय घटक ने विधान उपाध्याय को बुलाए बिना जिला परिषद के एक रोड का उद्घाटन कर दिया, जहां पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे .इस के बदले में अब मेयर विधान उपाध्याय ने यह काम किया है और हटन रोड में इस तरह से माईकिंग की जा रही है क्योंकि उनको लगता है कि यहां पर मलय घटक के वोट बैंक को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ दोनों नेताओं की आपसी खींचतान की वजह से हो रहा है . इसे लेकर मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी और मंत्री मलय घटक के बीच कोई खींचतान नहीं है और जो जैसा सोचता है जिसके मन में जैसा भाव रहता है वह दुनिया को उसी नजर से देखा है. उन्होंने कहा कि यह माईकिंग की जा रही है शहर के विकास के लिए शहर को जाम मुक्त करने के लिए.









0 टिप्पणियाँ