पानागढ़ में एक ही घर से तीन शव बरामद होने से मचा हड़कंप




पानागढ़-पानागढ़ स्तिथ रेल लाइन के किनारे एक व्यक्ति के घर से तीन शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना पाकर कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.मृतकों में 23 वर्षीय युवती सिमरन बिस्वाकर्मा, 70 वर्षीय महिला सीता देवी, 21 वर्षीय युवक सोनू बिस्वाकर्मा शामिल हैं. इन सभी का घर झारखंड में है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मृतक पानागढ़ में एक व्यक्ति के घर घूमने आये थे.

दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने घर के अंदर एक व्यक्ति को मृत पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी,पुलिस मौके पर पहुंची.

निवासियों ने बताया कि आज सुबह मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए उनके घर में घुसा था, कुछ देर बाद वह घर से चला गया.

घर में घुसकर किसने हत्या की इसकी सटीक जानकारी नहीं है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी.

परिवार के सदस्यों ने कहा कि मरने वाले सभी लोगों के मोबाइल फोन का पता नहीं लगाया जा सका.

जब घर पर कोई नहीं था तो एक आकस्मिक दुर्घटना में उनमें से तीन की मौत कैसे हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर