भारत की एकता एवं अखंडता को नष्ट करना चाह रही है भाजपा- विधायक तापस बनर्जी





रानीगंज-रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी अन्य दलों के साथ टीएमसी भी जुट गई है,भाजपा हमारे देश की एकता एवं अखंडता को नष्ट करना चाह रही है.जाती धर्म के नाम विभेद पैदा करना चाहती है जो इस राज्य में कभी टीएमसी होने नहीं देगी. उन्होंने बताया कि पहले टीएमसी नेताओं द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर विजया सम्मेलन का कार्यक्रम किया जाता था ,लेकिन अब पार्टी का आदेश है कि हर ब्लॉक स्तर पर पार्टी की तरफ से विजया सम्मेलन का आयोजन करना होगा. इसी क्रम में आज रानीगंज ब्लॉक टीएमसी की तरफ से टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां मंत्री मलय घटक भी उपस्थित थे .इसके अलावा इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे, कुछ पुराने टीएमसी कार्यकर्ता भी यहां उपस्थित थे इसके अलावा समाज से जुड़े कुछ विशिष्ट लोग भी विजया सम्मेलन में उपस्थित हुए .उन्होंने कहा कि आज के इस विजया सम्मेलन के दौरान सभी धर्म के धर्म गुरु भी मौजूद थे .विधायक ने कहा कि यही भारत के महान संस्कृति है, जहां सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी मान्यताओं को मानते हुए भी एक साथ रहते हैं लेकिन वर्तमान केंद्र में जो पार्टी सत्ता में है वह भारत के इस विशिष्टता को खत्म करना चाहती है ,उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से देश का परिचालन कर रही है उससे देश की एकता अखंडता खतरे में आ गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कौन जीतता है ,कौन हारता है इससे भी ज्यादा जरूरी है देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा करना .उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की हार होती है तो यह हार सिर्फ टीएमसी की नहीं यह हार पूरे हिंदुस्तान के उन लोगों की होगी जो देश के संविधान तथा लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं.

इस अवसर पर रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, रानीगंज बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शाहजादा,पार्षद अख्तरी खातून,ज्योति सिंह उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता