कोलकाता : घुसुड़ी के कालितला ने हनुमान जूट मिल की छत और दीवार अचानक ढह गया। मलवे में 3-4 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है . बताया जाता है आज सुबह की पाली में छह बजे काम शुरू होने के बाद यह हादसा हुआ. अचानक जूट मिल का पंचील वाला तंबू ढह गया। सूचना मिलने पर मालीपंचघरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मलबे में कोई फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचाव कार्य जारी है. मिल के अधिकारियों का मानना है कि एक व्यक्ति अभी भी मलबे के नीचे दबा हुआ है, जिसका नाम निखिल सरदार है, जो बांकुरा का रहने वाला है। इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष पवन कुमार तिवारी ने पत्रकारों को दी.हावड़ा नगर निगम के मुख्य प्रशासक डॉ. सुजॉय चक्रवर्ती मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

0 टिप्पणियाँ