अवैध गांजे की खेती के खिलाफ तूफानगंज थाना पुलिस और आबकारी विभाग का अभियान





कूचबिहार: तुफानगंज थाने की पुलिस और आबकारी विभाग ने गांजा की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाया. तूफानगंज पुलिस और आबकारी विभाग ने रविवार को तूफानगंज 1 ब्लॉक के बलरामपुर 1 ग्राम पंचायत के शोलाडांगा, सेनपाड़ा समेत विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस और आबकारी विभाग ने गुप्त सूत्रों के आधार पर ग्राम पंचायत बलरामपुर 1 के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. पुलिस व आबकारी विभाग के जवानों ने कुल 20 बीघे की गाजा की खेती को नष्ट कर दिया. इस संबंध में आबकारी विभाग के ड्यूटी ऑफिसर सीजू बर्मन ने बताया कि गोपनीय सूत्रों के आधार पर जानकारी मिलने के बाद आज यह कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई बलरामपुर 1 ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में की गई और घर के पिछवाड़े और कृषि भूमि में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों नष्ट की गई। अवैध भांग की खेती के खिलाफ पुलिस और कृषि विभाग लगातार अभियान चलाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर