पर्यावरण रक्षा को लेकर कविता फाउंडेशन तथा श्रीपुर फांडी पुलिस द्वारा चित्रांकन की प्रतियोगिता



जामुड़िया -पर्यावरण को सुरक्षित कैसे रखे, इसे सुरक्षित रखने के लिए कविता फाउंडेशन और श्रीपुर फाड़ी की ओर से बच्चों को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जहां बढते प्रदुषण को लेकर आज एक चिंता का विषय बना हुआ है, प्रदुषण नियंत्रण के प्रति छोटे- छोटे बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिय आगे आई है .श्रीपुर फाड़ी की पुलिस निंघा स्टाफ क्लब में कविता फाउंडेशन और श्रीपुर फाड़ी पुलिस की सहयोगिता से इस इलाके के छोटे बच्चों को लेकर यह चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया था. जिसमें तकरीबन पचास से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया .बच्चों में पर्यावरण को बचाने की प्रतिभा को निखारने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. किस तरह से दीपावली और त्यौहार में हमलोगों को दूषण फैलने वाले पटाखों को नहीं चलाना है. इस मौके पर सीआई सुशांत चटर्जी ने बताया बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह का कार्यक्रम सराहनीय है. वायु दूषण और ध्वनि दूषण रोकने के लिए बच्चों को पटाखों से दूर रखने के लिए एवं ड्राइंग के माध्यम से छोटे बच्चे अपने विचार प्रकट किए हैं. सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए चित्रांकन किया हैं. आने वाले दिनों में यह बच्चे ही पर्यावरण की रक्षा करेंगे, और हमारा पूरा सहयोग रहता है कि बच्चों में इस तरह के कार्यक्रम करते रहे . श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन ने कहा कि श्रीपुर फाड़ी की तरफ से सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहयोग किया जाता है. हम लोग जनता के पास जा जाकर ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण रोकने के लिए बार-बार बोलते हैं लेकिन इन बच्चों को समझाने से हम लोगों का कार्य होगा. यह अपने-अपने परिवार में जाकर इस तरह की जागरूक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे और प्रदुषण वाले पटाखा को नहीं इस्तमाल करेगें, बच्चे आज के दिन में मोबाइल के जरिए अपने आप को व्यस्त रखते हैं .मोबाइल में गेम एवं अन्य मनोरंजन की चीज देखकर अपने आप को व्यस्त रखते हैं जिससे मोबाइल की लत छोटे बच्चों में पढ़ रही है इस लत को दूर करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है .काविता फाउंडेशन की तरफ़ से छोटन धीवर ने कहा हमारी संस्था की तरफ से लगातर पर्यवारण को बचाने का प्रयास होता रहा है इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जनता और समाज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.नीघा स्टाफ क्लब के सदस्य सोमनाथ चटर्जी ने कहा की क्लब हर समय सामाजिक कार्य में सहयोग रहता है. श्रीपुर फाड़ी का यह अच्छा कार्य है जिसमें बच्चों को काफ़ी कुछ पर्यावरण जागरूकता के बारे में जानकारी मिली है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली