मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अमित कुमार दास ने अपने घर में फांसी लगाकर किया आत्महत्या





रानीगंज-रानीगंज के अशोक पल्ली इलाके में रहने वाले पेशे से 54 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अमित कुमार दास ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी उर्मिला दास ने बताया कि सुबह लगभग 7:30 बजे उनकी अमित दास से फोन पर बात हुई थी,उस वक्त उर्मिला बर्दवान में अपने मायके में थी .इसके उपरांत जब वह बर्दवान से रानीगंज पहुंची ,तब करीब सुबह के 9:30 बज रहे थे .उन्होंने अपने घर पहुंच कर जब दरवाजा खटखटाया तब उसने दरवाजा नहीं खोला .जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया ,तब उसने किसी तरह घर के अंदर झांका तो देखा कि अमित दास कमरे में सीलिंग फैन से फंदा लगाकर लटक रहे थे. आनन फानन में रानीगंज थाने की पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया . उर्मिला दास ने बताया कि उनका कोई पारिवारिक अशांति नहीं थी , अमित दास का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था,तो उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?