ईसीएल से उत्पादित कोयला चोरी के विरुद्ध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सातग्राम महाप्रबंधक कार्यलय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा



जामुड़िया-जामुड़िया अंचल में अवैध कोयला का कारोबार, ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों से उत्पादित कोयला चोरी सह सिंडिकेट तरीके से कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बोगड़ा स्तिथ सातग्राम एरिया कार्यालय गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोलते हुए जम कर प्रदर्शन किया. इससे से पहले बोगड़ा भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाली गई यह रैली एरिया गेट पर पहुंचा, जहा बंद मुख्य गेट को धक्का देते हुए अंदर यह प्रदर्शन कारी प्रवेश कर गए, जहां कार्यालय के सामने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य और बीजेपी जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जमा हो गये. भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय के गेट के सामने करीब एक घंटे तक बैठे रहे. 

इस मौके पर बप्पा चटर्जी ,देबतनू भट्टाचार्य, बबन मंडल, तापस राय, अरीजीत राय, संतोष सिंह, प्रमोद पाठक, प्रतिमा बाउरी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, साधन माजी, संजय सिंह, दीप बैनर्जी ,धीरज मंडल ,अभिक मंडल, देवब्रतो कोनार, केशव पोद्दार ,बबन मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



भाजपा युवा मोर्चा नेतृत्व ने दावा किया है कि ईसीएल अधिकारियों के एक वर्ग की मिलीभगत के कारण वैध कोयला खदानों के विभिन्न हिस्सों से अवैध रूप से कोयले की तस्करी की जा रही है और यहां तक कि कई मामलों में अनुचित तरीके से कई ईसीएल अधिकारी कोयला माफिया की सहायता और समर्थन कर रहे हैं .

प्रदर्शनकारी सातग्राम श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह की अनुपस्थिति में उप महाप्रबंधक राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजामत थे. 

ज्ञापन में अवैध कोयला खदान से कोयला चोरी एवं कोयला सिंडिकेट के माध्यम से बाहर भेजने से रोकने को कहा गया . कहा गया कि पुराने कोयला सिंडिकेट को लेकर सीबीआई एवं ईडी द्वारा जांच चल रही है, इसी बीच नए सिंडिकेट का निर्माण हो चुका है. जिसमें रानीगंज, दुर्गापुर, अंडाल, पांडेश्वर, बहुला इलाके के कोयला माफियाओं का नाम लिखा गया है. साथ ही तृणमूल नेताओं की भी मिली भगत बताई गई है.इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि ईसीएल के अधिकारी, सीआईएसएफ के अधिकारी भी इस कोयला चोरी एवं कोयले की ट्रांसपोर्टिंग में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है.इस कोयला चोरी से पर्यावरण का नुकसान एवं सरकार का खनिज संपदा का नुकसान बताया गया है. जिसमें सरकार के करोड़ों ,अरबो रुपए के कोयले की चोरी बताई गई है. ज्ञापन के माध्यम से कोयला चोरी एवं सिंडिकेट को लेकर जांच कमेटी बनाने की मांग की गई है. साथ ही जो ईसीएल के अधिकारी एवं सीआईएसएफ के अधिकारी इसमें शामिल है ,उनके खिलाफ भी जांच की मांग की गई है।




इस दौरान बप्पा चटर्जी ने कहा कि आज सातग्राम श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक का शांतिपूर्ण घेराव प्रदर्शन तथा ज्ञापन देने की खबर हमलोगों ने महाप्रबंधक को 7 दिन पहले ही दे दी थी. बावजूद इसके आज जीएम साहब छुट्टी पर चले गए हैं.आज तृणमूल का शासन इस तरह से हावी हो गया है कि हमारे केंद्रीय कार्यालय में ज्ञापन देने आने पर यहां पुलिस को बुलाकर गेट बंद करके रखे हैं, तथा जीएम छुट्टी पर चले गए हैं.इस तरह से पुलिस को बुलाकर गेट बंद कर दिया गया है जैसे यहां कोई हमला होने वाला है.यहां जिस तरह से कोयला चोरी हो रहा है एवं एस में सिंडिकेट के लोग शामिल हैं इसके अलावा छोटे-बड़े चोर पूरे इलाके में कोयला चोरी में लिप्त है और इसमें सात ग्राम एरिया के अधिकारी सहयोग कर रहे हैं .आज कोयला चोरी भी हाईटेक पद्धति से हो रहा है. अच्छे क्वालिटी का कोयला हाथों से चुनकर निकाल दिया जा रहा है जबकि सरकार को मिक्सिंग कोयला दिया जा रहा है.विभिन्न डिपो से कोयला चोरी हो रहा है ,एवं उसके जगह पर पत्थर एवं डस्ट मिक्स कर दिया जा रहा है। सातग्राम डिपो से अंधेरा होते ही कोयला चोरी शुरू हो जाता है एवं ट्रैक्टर तथा बैल गाड़ी के माध्यम से कोयला एक जगह जमा कर अवैध चालन के माध्यम से ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा है ,एवं यहां के जीएम को कोई जानकारी ही नहीं है. इलाके के ओसीपी से खुलेआम कोयला चोरी हो रही है.इस चोरी में तृणमूल सरकार प्रशासन मिला हुआ है. अब नया सिंडिकेट बनकर धड़ल्ले से चोरी का कोयला ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजा जा रहा है.अगर इस कोयला चोरी को नहीं रोका गया तो हम लोग वृहद आंदोलन शुरू करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली