दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के चार नंबर वार्ड अंतर्गत विद्यापति रोड स्थित तरुण उदय संघ क्लब की ओर से आयोजित जगधात्री पूजा के अवसर पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आसपास के बस्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ो महिलाओं के बीच नए वस्त्र प्रदान किए गए. मौके पर क्लब के अध्यक्ष सह आईएनटीटीयूसी के डीएसपी यूनिट सचिव प्रभात चटर्जी, डीएसपी के जीएम अरुण कुमार अंबेडकर, डीएसपी अधिकारी हर्ष गोस्वामी सहित कई जाने-माने लोग मौजूद थे. श्री चटर्जी ने बताया कि पूजा के साथ-साथ क्लब समाज कल्याण के क्षेत्र में अग्रसर भूमिका निभाता रहा है. आर्थिक स्थिति के कारण बस्ती में रहने वाले महिलाओं को नया वस्त्र उपलब्ध नहीं हो पता है. क्लब की ओर से गरीब महिलाओं को नया वस्त्र देकर उन्हें सहयोग करने का प्रयास किया गया है . राज्य के मुख्यमंत्री हर जाति धर्म से हटकर हर वर्ग के लोगों को सहयोग करती है. उनके आदर्श को मानकर क्लब की ओर से इस तरह समाज कल्याण का कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय में क्लब की ओर से समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्य जारी रहेगा . मौके पर ट्रेड यूनियन नेता सुरेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार प्रकट किया.









0 टिप्पणियाँ