केंद्र सरकार के विरोध में टीएमसी की पथसभा



जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या एक स्थित बोरींगडांगा में सोमवार की संध्या जामुड़िया ब्लाक एक टीएमसी की ओर से केन्द्र सरकार के विरोध में एक पथसभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने बताया कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है तब से राज्य सरकार के साथ वह सौतेला व्यवहार हमेशा कर रही है. राज्य सरकार को गरीबो को प्रदान किये जाने वाले राशन मुहैया नहीं करवा रही है ,जिसके कारण इनका खमियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है. गरीब को बनाकर दिए जाने वाले आवास योजना का पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है .मनरेगा के तहत किये गये एक सौ दिनों के कार्य का पैसा राज्य सरकार को को नहीं दिया जा रहा है, ओर टीएमसी कांग्रेस के द्वारा इसका विरोध करने पर केन्द्र सरकार भय दिखाकर सीबीआई ओर ईडी का इस्तेमाल कर टीएमसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. केंद्र द्वारा यह सभी करने के बावजूद भी हमलोग इन से डरने वाले नहीं .हमलोगो ने इनके विरुद्ध में हमेशा लड़ाई किया है ओर आने वाले समय में हमारा यह लड़ाई जारी रहेगा .इस मौके पर वार्ड संख्या एक के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती, अनिमेष बैनर्जी, प्रदीप मुखर्जी, अब्दुल हाउस ,बानेश्वर हेम्ब्रम, शंकर मुखर्जी ,चंद्रनाथ मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर