रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की और से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन




रानीगंज-रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में किया गया. रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन में नारायणा अस्पताल कोलकाता तथा आरएन टैगोर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की .कार्यक्रम के दौरान रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ,समाज सेवी प्रदीप बाजोरिया ,आरपी खेतान ,विजय खेतान सहित रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे .कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया.शिविर में ऑर्थोपेडिक जीएस मोहंती ,पावक दे एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन के चिकित्सक हर्षित सिन्हा द्वारा 60 रोगियों का जांच किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण भारतीया ने बताया कि का दुर्गापुर एवं कोलकाता के कई नामी ग्रामीण अस्पताल से रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स का अनुबंध है कि अगर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के मार्फत कोई रोगी उन अस्पतालों में इलाज कराने जाते है तो उन्हें रियायत शुल्क पर उसका इलाज किया जाएगा .उन्होंने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स सिर्फ व्यावसायिक ही नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए/समय- समय पर इस तरह का मेडिकल जांच शिविर का आयोजन करते आई है, जिससे अंचल के लोग काफी लाभान्वित होते हैं .रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ने कहा की इस तरह का शिविर का उद्देश्य ऐसे लोगों का इलाज करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर या किसी कारणवश बाहर जाकर अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, उन्हें इस शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलती है .यहां पर चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. इसमें ईसीजी, डायबिटीज, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन सहित अन्य शारीरिक जांच की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर