वामपंथी श्रमिक नेता विवेक चौधरी का स्मरण सभा आयोजित








रानीगंज- दिवंगत वामपंथी श्रमिक नेता विवेक चौधरी का स्मरण सभा शनिवार को रानीगंज के कोयला श्रमिक भवन में सीटू पश्चिम बर्दवान जिला द्वारा आयोजित किया गया. जहां ऑल इंडिया कृषक सभा के राज्य सचिव अमल हालदार मुख्य वक्ता के रूप ने उपस्थित थे,वहीं इस साभा में भारत के कोलियरी मजदूर सभा (सीटू) के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव वंशो गोपाल चौधरी,अध्यक्ष जे के श्रीवास्तव,एटक के गुरुदास चटर्जी, गोपाल शरण ओझा,इंटक के चंडी बनर्जी, ए आई सी टी सी के सोमनाथ चटर्जी,एच एम एस के शबे आलम,यु टी यू सी के माधव बनर्जी,झारखंड के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी,पांडेश्वर के पूर्व विधायक गौरंगो चटर्जी सहितं बिहार ,झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के अन्य वामपंथी नेता उपस्थित थे. स्मरण सभा को सम्बोधित करते हुए अमल हलदर ने कहा कि दिवंगत विवेक चौधरी ने अपना पूरा जीवन श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए समर्पित कर दिया. आज जब केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण श्रमिक हितों के साथ हर मौके पर समझौता किया जा रहा है उन हितों की अनदेखी की जा रही है तब यह और ज्यादा जरूरी हो गया है कि हम विवेक होम चौधरी के आदर्शों पर चलें और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहें .वहीं आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि विवेक चौधरी की याद में आज एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया . उन्होंने भी केंद्र सरकार के निजीकरण को नीति का विरोध किया और कहा कि इससे देश का सर्वनाश हो रहा है.उन्होंने बताया कि हाल ही में कई कोयला ब्लॉक को निजी हाथों में सौंप दिया गया था, कोयला मंत्रालय के सचिव के अनुसार बहुत जल्द और भी जय ब्लॉक को निजी हाथों में दिया जाएगा.उन्होंने साफ कहा कि सीटू सीएमएसआई इसका पुरजोर विरोध करेगी.सड़क से लेकर कोयला मंत्रालय तक इसका विरोध किया जाएगा.उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिसंबर को कुनुस्टोरिया के टैगोर हॉल के संगठन के महासचिव तपन सेन आएंगे और दिवंगत वासुदेव आचार्य की मृत्यु के उपरांत जो क्षति हुई है उसकी कैसे भरपाई होगी इसपर रौशनी डालने के साथ साथ ही कोयला क्षेत्र को निजी हाथों में जाने से कैसे रोका जाए इसपर भी आलोचना होगी.इस अवसर पर समाज संस्कृति द्वारा विवेक चौधरी पर लिखी गयी पुस्तक का विमोच्चन किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली