डाकुओं के सरदार भवानी पाठक द्वारा आयोजित काली पूजा जहाँ साधक बामाखेपा ने किया था माँ काली की पूजा



  जामुड़िया : तीन सौ साल से भी अधिक प्राचीन डाकूओं के सरदार भवानी पाठक द्वारा स्थापित और मां काली के उपासक साधक बामाखेपा द्वारा पूजा जाने वाला सिंघारन की बूढ़ी माँ काली का मंदिर,जहां इस बार भी धूमधाम से काली पूजा मनाई जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 से एक किलो मीटर की दूर जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेलबाद कोलियरी क्षेत्र में स्थित है यह सिंघारन काली माता का मंदिर ,जहां सालों भर दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में पूजा करने आते हैं .खासकर काली पूजा के तीन दिनों के दौरान हजारों भक्त इस मंदिर में आते हैं, वैसे तो ज्यादातर काली पूजा निशी रात को की जाती है,इस लेकिन बूढ़ी काली माँ के इस मंदिर में पूजा का अनुष्ठान तीन दिनों तक चलता है .मंदिर के मुख्य पुजारी सुबल बैनर्जी और दीपक चक्रवर्ती ने कहा कि यह मंदिर बहुत पुराना है और उनके पास 300 साल पुराने दस्तावेज हैं. मंदिर जंगल से घिरा हुआ था और डकैत सरदार भवानी पाठक यहां सुरंग मार्ग पर मां की पूजा करते थे. बाद में संत बामाखेपा इस मंदिर में आए और मां की पूजा की. कुछ दशक पहले मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मां के बारह हाथ लंबे बाल, तीन पत्थर की आंखें मिलीं और मंदिर के पास नहर से साढ़े तीन फीट लंबा खरम मिला, जो वेदी में रखा हुआ था.लोगो का काफी आस्था इस मंदिर के प्रति है.इसलिए जामुड़िया में इस माँ काली की मंदिर में भीड़ उमड़ रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात