डीवाईएफआई की तरफ से कुच बिहार से निकली इंसाफ यात्रा पहुंची रानीगंज




रानीगंज-वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की तरफ से कुच बिहार से बीते 3 नवंबर को इंसाफ यात्रा निकाली गई है .तेज तर्रार युवा वामपंथी नेत्री डीवाईएफआई के राज्य महासचिव मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में यह इंसाफ यात्रा निकाली गई है ,जो मंगलवार को रानीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची .स्टेशन परिसर से डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमेटी के तत्वावधान में मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में यह इंसाफ यात्रा रानीगंज से निकल कर जामुड़िया के लिए रवाना हुई. पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई. इंसाफ यात्रा में शामिल लोगों ने स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया किया. इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा रानीगंज के सियारसोल मोड की तरफ रवाना हो गई वहां पर एक पथ सभा की गई .इसके उपरांत शहीद भगत सिंह तथा कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया .इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा जामुड़िया की तरफ रवाना हो गई . यहां युवा डी वाईएफआई नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के अलावा आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ,जामुड़िया की पूर्व विधायक जहांआरा खान, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता ,हेमंत प्रभाकर, सुप्रीयो राय ,सहित एसएफआई तथा डीवाईएफआई के तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे. ज्ञात हो कि वामपंथी युवा संगठन की डीवाईएफआई की तरफ से कुच बिहार से मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में इंसाफ यात्रा निकाली गई है. केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों की मुखालफत करते हुए इस इंसाफ यात्रा का आयोजन किया गया है ,पूरे प्रदेश की परिक्रमा करने के उपरांत 7 जनवरी को ब्रिगेड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. इंसाफ यात्रा के दौरान वामपंथी नेता लोगों को केंद्र तथा राज्य सरकार के गलत नीतियों के बारे में बता रहे हैं और लोगों को 7 जनवरी की ब्रिगेड सभा को लेकर जागरूक कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता