रानीगंज सिटीजन्स फोरम ने शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिनिधि मिले बोरो चैयरमेन से






 रानीगंज-रानीगंज सिटीजंस फोरम की एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को रानीगंज शहर से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतू रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने बताया कि आज रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की.इस प्रतिनिधि मंडल में दिनेश गुप्ता, गौतम घटक ,प्रदीप नन्दी,अरविंद सिंघानिया, विद्युत पांडेय इसमें रानीगंज की जाम की समस्या दूर करने रानीगंज में एक टाउन हॉल बनाने ,साफ सफाई सहित कई मांगों की तरह उनका ध्यान आकर्षित कराया गया. उन्होंने कहा की रानीगंज सिटीजंस फोरम के साथ मिलकर रानीगंज शहर को सुंदर बनाने के लिए बोरो कार्यालय प्रतिबद्ध है .उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पंजाबी मोड इलाके में मछली व्यापारियों को एक जगह प्रदान किया जाएगा जिससे कि वह भी अपना व्यापार कर सके और आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो, वहीं सीआरसोल में सब्जी मार्केट को भी इस तरह से व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो और व्यापारियों के व्यापार में भी खलल ना पड़े इसके लिए एक जगह तलाशी जा रही है, वहीं टाउन हॉल बनाने के मुद्दे पर मुजम्मिल शहजाद ने कहा कि एक जगह ढूंढने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि उन्होंने रानीगंज सिटीजंस फोरम के प्रतिनिधिमंडल को भी इसमें सहयोग करने का आवाहन किया .मुजम्मिल शहजादा का कहना था कि आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय तथा रानीगंज के विधायक और एडीडीए के चैयरमैन तापस बनर्जी रानीगंज के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और नागरिक समाज को साथ लेकर रानीगंज का विकास किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर