टीएमसी द्वारा श्याम सेल कारखाना में जा रहे पाइपलाइन का कार्य बंद कर विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया - तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले शनिवार को स्थानीय लोगों को कार्य देने की मांग पर श्याम सेल कारखाना में जा रहे पाइपलाइन का कार्य बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के हिजलगोड़ा स्थित श्याम सेल कारखाना द्वारा दरबार डांगा स्तिथ अजय नदी से कारखाना तक रेलवे की जगह पर पाइपलाइन विछाने का कार्य किया जा रहा था . इस बात को जैसे ही हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत के लोगो को भनक पड़ते ही निमाई डांगा के लोगो के पास पहुंची ,वहां पहुंच कर उन्होंने कार्य को रोक दिया और कार्य करने वाले सभी लोगों को वहां से भगा दिया एवं उस कार्य को बंद करा दिया गया. इस बारे में पुछने पर एक स्थानीय ग्राम वासी काजी नबिरुल ने बताया कि आज से कुछ माह पहले इस कारखाना के द्वारा इसी जगह से पाइपलाइन विछाने का कार्य किया जा रहा था उस समय भी हमलोगो ने मौके पर पहुंच कर कार्य को बंद कर दिया था. उस समय कारखाना की ओर से हमें यह आश्वासन दिया गया था कि कार्य करने से पहले आप लोगों के साथ एक बैठक की जायेगी, उसके बाद आगे का यह कार्य आरंभ किया जाएगा, लेकिन आज फिर इन लोगों ने अचानक यह पाइपलाइन विछाने का कार्य शुरू कर दिया गया. इसकी सूचना हम सभी को मिलते ही यहां पर पहुंच कर इसे बंद कर दिया गया है . यह कारखाना काफी मोटा यह पाइपलाइन विछा कर अपने करखाना में नदी से पानी लाने का प्रयास कर रहे हैं आने वाले भविष्य में नदी से पानी का स्त्रोत खत्म हो जाएगी ओर यहां के जनता को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं होगा . कारखाना प्रबन्धनं जब तक हमारी मांगो को नहीं मानती है तब तक यहां पर कार्य बंद रहेगा. अगर जोर जबरदस्ती कर यह कार्य करती है तो हमलोग एक बेहद बड़े अंदोलन पर जायेंगे. इस मौके पर शेख इजहार, दीपेन गोराई, शेख राकेश ,काजी इनजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात