बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी बाराबनी पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया.



आसनसोल-बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को बाराबनी के नूनी ग्राम पहुंचे. यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी क्या बयान देते हैं इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है या उसका जवाब देना वह जरूरी नहीं समझते. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभिषेक बनर्जी की मालिक ममता बनर्जी को चुनाव में पराजित किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में लोकतंत्र में खत्म कर दिया है. आसनसोल का नगर निगम चुनाव हो या लोकसभा का उपचुनाव हर चुनाव में तृणमूल कांग्रेस द्वारा जोर जबरदस्ती से वोट लूट कर जीत हासिल की गई है, लेकिन 2024 के चुनाव में वैसा नहीं होगा. उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं .अभिषेक बनर्जी को कोयला,बालू का पैसा पहुंचता है लेकिन यह सब बहुत जल्द बंद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी पार्थो चटर्जी, ज्योति प्रिय मलिक, अणुव्रत मंडल जैसे नेता जेल में है, लेकिन जो नेता अभी भी बाहर है वह भी बहुत जल्द जेल में होंगे. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिखा देगी की स्वच्छ चुनाव किसे कहते हैं और तब भाजपा को बंगाल में भारी बहुमत हासिल होगा. नौशाद सिद्दीकी पर बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ भाजपा का कोई संबंध नहीं है, लेकिन वह भी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी यह जाती है कि लोकतंत्र में विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व हो, इसे भाजपा स्वागत करती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर