रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में लंबे समय से प्रैक्टिस करने वाले 6 फुटबॉलरों को ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला






रानीगंज-रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में लंबे समय से प्रैक्टिस करने वाले 6 फुटबॉलरों को ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है, जिससे रानीगंज फुटबॉल टीम में एक बार फिर खुशी का माहौल छा गया.

 3 नवंबर को कोलकाता के साल्ट लेक में ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इस बार रानीगंज फुटबॉल कोचिंग कैंप के छह फुटबॉल खिलाड़ियों को काजी नजरूल यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम में शामिल होने का मौका मिला है. कैंप के कोच सुबीर रॉय ने बताया कि फुटबॉल टीम का चयन काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में किया गया, जहां रानीगंज फुटबॉल कोचिंग कैंप के छह खिलाड़ियों को मौका मिला. और इस खुशखबरी के साथ अतनु, रुबेल, गूगल, अभि, मार्सेल और सचिन ने उस फुटबॉल प्रतियोगिता में सफल होने की प्रतिबद्धता दिखाई . ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट में यूनिवर्सिटी के लिए मौका मिलने से कोच सुबीर रॉय भी खुश हैं. युवा खिलाड़ी रुबेल रॉय ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए खेलने का मौका मिलने से वे सभी खुश हैं. रुबेल का कहना है कि वह पहले अंडर थर्टीन आई-लीग सेमी-फाइनल, अंडर फोर्टीन सुब्रत कप, अंडर 17 ऑल इंडिया साई चैंपियनशिप और अंडर 17 डीसीआई टीम में खेल चुके हैं. उन्होंने भविष्य में आई-लीग में खेलने की इच्छा जताई.कोचिंग कैंप के कोच सुबीर रॉय स्वाभाविक रूप से काफी खुश हैं ,क्योंकि उनके कोचिंग कैंप में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है. उन्होंने खिलाड़ियों के भविष्य के बेहतर भविष्य की कामना की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात