मालदा के बाजारों में तृणमूल पंचायत प्रधान के रिश्तेदार द्वारा सरकारी राहत के तिरपाल बेचने का आरोप




मालदा: मालदा मणिकचक के भुतनी हाट में सरकारी राहत में बांटे जाने वाले तिरपाल बेचे जाने का आरोप लग रही है. आरोप है कि तृणमूल संचालित उत्तर चांदीपुर पंचायत के उप प्रधान के परिवार के सदस्य ही यह तिरपाल बेच रहे हैं. और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उत्तर चांदीपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल उपप्रधान नासिर शेख के दामाद रफाल शेख एक साइकिल पर सरकारी तिरपालों को 800 रुपये प्रति जोड़ी की कीमत पर बेच रहे हैं. बाजार के ग्राहक भी उनसे ऊंची कीमत पर तिरपाल खरीद रहे हैं. स्थानीय निवासी शाहजहान शेख ने कहा कि वे बाजार गए और देखा कि राज्य सरकार द्वारा सील किए गए सरकारी राहत के तिरपाल खुले बाजार में बेचे जा रहे है, जब उन्होंने विक्रेता रफाल शेख से पूछा कि यह तिरपाल कहां से आए, तो उन्होंने कहा कि उसके पास और भी कई तिरपाल हैं, चाहिए तो बताएं,लेकिन रफाल ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि आखिर यह तिरपाल उसके पास कहां से आया.लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की नजरों में धूल झोंककर खुले बाजार में कैसे बेचे जा रहे हैं. एक और जहां सरकारी राहत के तिरपाल गरीबों को नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी और तिरपाल बाजार में बिक रहे हैं. हालांकि इस विषय में उत्तर चांदीपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान नासिर शेख ने कहा कि उन्होंने खुद वीडियो देखा है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह तिरपाल उनके रिश्तेदार के पास कहां से आया एवं वह इसे कहां बेच रहे थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार