कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मना राष्ट्रीय एकता दिवस

'रन फ़ॉर यूनिटी' का भी आयोजन 

सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत जागरुकता वैन भी निकाला गया 





जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मंगलवार को भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों व जेसीसी तथा कल्याण मंडल के सदस्यों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली. इस मौक़े पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन अनुकरणीय है और हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए. इसके बाद सभी ने 'रन फ़ॉर यूनिटी' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़ लगायी. यह भी उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी मनाया जा रहा है; अतः सभी की मौजूदगी में क्षेत्र की ओर से एक जागरुकता वैन भी रवाना किया गया ,जो सभी इकाई कार्यालय में जाकर सतर्कता की भावना को सुदृढ़ करेगा और सभी को सत्यनिष्ठा के लिए प्रेरित और जागरूक करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात