बिजली की मांग को लेकर सातग्राम प्रोजेक्ट के बिजली अधिकारी का घेराव



 जामुड़िया-ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र अंतर्गत बोगड़ा एवं जोबा गाँव के लोगो ने रविवार को सातग्राम प्रोजेक्ट (कोपेक्स) के बिजली विभाग के अधिकारी का घेराव किया . इस बारे मे स्थानीय गाँव के निवासी तिमिर मंडल ने कहा कि पीछले तीन दिनों से बोगडा ग्राम में बिजली नहीं है. तीन दिनों में बिजली नहीं होने के कारण लोगों में काफी रोष है, लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है .परिवार में महिलाओं को कार्य करने में दिक्कतें आ रही है घर के बच्चे सो नहीं पा रहे हैं बिजली नहीं होने के कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. गांव के लोग बिजली नहीं होने के कारण ठीक ढंग से सो नहीं पा रहे हैं जिसके कारण वे अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं . उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ईसीएल को अपनी कॉलियरी के सात किलोमीटर के दायरे में बिजली का इंतजाम करना होगा .इसके साथ-साथ पानी की भी जो समस्या है उसे भी पूरा करना होगा. बोगड़ा गांव में ईसीएल में कार्य करने वाले मजदूर भी रहते हैं ,लेकिन बोगड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है. उन्होंने कहा उनके इलाके से बिजली के अक्सर केबुल की चोरी हो जाती है जिसके कारण आए दिन इस तरह की समस्या होती है .ईसीएल के अधिकारी बिजली केबल चोरी को भी रोकने में नाकाम है उन्होंने साफ कहा कि अगर एक दो दिन में उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो आने वाले समय में गांव के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.

दुसरी और इस संबंध में बिजली अधिकारी ने ग्रामवासियों को जल्दी ही बिजली की व्यवस्था करने का आश्वाशन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात