ट्रेक्टर की चपेट में आये 45 वर्षीय व्यक्ति के मौत के पश्चात विधायक अग्निमत्रा पाल ने किया विरोध प्रदर्शन



 रानीगंज-आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा की तरफ से रानीगंज थाना अंतर्गत नीमचा फांड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया.

 इस अवसर पर अग्निमित्रा पालने कहा के 10 दिन पहले हाड़ाभंग इलाके में एक व्यक्ति बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था आज उसकी मौत हो गई उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है .

ज्ञात हो कि जीबराईल खान उर्फ़ जावेद (46) जो तिराट ग्राम पंचायत के क्वार्डी 12 नंबर का निवासी था, इलाके के एक समाजसेवी के रूप में जाना जाता था, वह निमचा फांड़ी के शांति कमेटी का सदस्य भी था. जावेद बीते 28 सितंबर को सुबह 10:00 के आसपास हाड़ाभांगा इलाके में घूम रहा था तभी अवैध बालू कारोबार से जुड़ा एक ट्रक जो की बालू लोड करने जा रहा था उसकी चपेट में आ गया जिसमें उसके दोनों पैर टूट गया. घायल अवस्था में उसे रानीगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां सेऔर बेहतर इलाज के लिए आसनसोल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके पैर में संक्रमण होने की बात कही गई थी. सोमवार की रात उसका पैर का ऑपरेशन होने वाला था.ऑपरेशन से पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई एवं वह मौत के मुंह में समा गया.





जावेद की मौत के बाद जावेद के परिजनों एवं ग्रामीणों में रोष भर गया एवं शव को लेकर नदी की सफाई के नाम पर बालू खनन कर रहे नॉर्दर्न एक्सप्रेस प्राइवेट कंपनी के बालू घाट के पास बने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने लगे.इसी बीच बालू लोड करने वाले ट्रक जो कि निमचा के निकट बने अवैध पार्किंग में खड़े थे उन ट्रैकों को भी ग्रामीणों ने रोक दिया था उसे पुलिस द्वारा हटाए जाने लगा जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया एवं ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की.इस दौरान ग्रामीणों ने नॉर्दर्न एक्सप्रेस कंपनी के दामोदर नदी घाट कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की इस दौरान वहां एक ट्रक बालू लोड करने के लिए आया था ट्रक में भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों में जमकर् तू-तू मै-मै हुई. जिसके बाद घटनास्थल पर एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी के नेतृत्व में भारी संख्या में कॉम्बैट फोर्स के साथ पुलिस पहुंची. इस दौरान परिजनों ने मुआवजे की मांग पर सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया.

बाद में सुबीर बनर्जी, रानीगंज पंचायत समिति के सह सभापति मोहम्मद साबिर, समाजसेवी सीताराम राय खुर्शीद आलम, एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप्त दासगुप्ता ने परिजनों की मांग के अनुसार मुआवजा राशि तथा एक्सीडेंटल बीमा राशि दिलवाने की बात पर सहमति हुई एवं प्रदर्शन समाप्त हुआ इसके बाद पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

वहीं घटना की खबर पाकर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल निमचा फांड़ी पहुंची. इस दौरान उन्होंने फांड़ी के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन एवं तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया.उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि कल रात बालू गाड़ी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, उनका सिर्फ इतना दोष था कि वह इस रास्ते से जा रहे थे. इस सड़क से बड़े-बड़े डंपर एवं ट्रक आना-जाना कर रहे हैं. उन्होंने निमचा फांड़ी प्रभारी से इस सड़क पर बालू गाड़ी चलने की अनुमति पत्र दिखाने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसकी अनुमति से दामोदर नदी से बालू निकाला जा रहा है. सारा दिन सारा रात इस सड़क से बालू ट्रक गुजर रहे हैं. इन्हीं ट्रक से एक व्यक्ति की आज फिर एक मौत हो गई. जब मुकदमा किया जाता है तो डंपर की बात नहीं होती है कहा जाता है कि एक छोटा ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई है. नदी से बालू निकालने के कारण छोटे बच्चे युवक जो नदी में नहाने जा रहे हैं गहराई का पता नहीं होने के कारण वह डूब जा रहे हैं. दामोदर नदी में अवैध बालू निकालने के कारण कहीं-कहीं बहुत गहराई हो गई है एवं कहीं-कहीं समतल है. जिसकी वजह से अक्सर दुर्घटनाएं घट रही हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पांचल की नदियों से बालू निकालकर नदी का अस्तित्व नष्ट किया जा रहा है. बालू, पत्थर, मिट्टी, पेड़ पौधे का कट मनी शांतिनिकेतन की बिल्डिंग में एवं कालीघाट में जाता है. बीते दिनों बर्नपुर में दो तृणमूल कार्यकर्ताओं को बालू ट्रक द्वारा कुचल दिया गया था. उन्होंने रश्मि ड्रेजिंग कंपनी का नाम लेते हुए कहा कि कंपनी द्वारा 3 लाख रुपए का चेक दिया था एवं 2 लाख बाद में देने की बात थी परंतु वह चेक बाउंस हो गया. उन्होंने कहा कि नदी किनारे से सारा रात सारा दिन ट्रक चल रहा है.स्कूल के बच्चे स्कूल जाने में डरते हैं. किसी रोगी को अगर कहीं ले जाना है तो वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता है,क्योंकि रास्ता इतना खराब है.उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बालू का पैसा पुलिस को जा रहा है. इसलिए पुलिस कहीं भी कुछ भी अनुमति देकर अवैध काम करवाएगी और हम लोग चुपचाप देखते रहेंगे, यह नहीं चलेगा.इस सड़क से 10 टन से ऊपर अगर कोई भी ट्रक गुजरती है तो उसे हम लोग नहीं जाने देंगे.अवैध बालू ट्रक हमलोग नहीं जाने देंगे.वैध कागजात रहने पर ही उसे जाने दिया जाएगा. ओवरलोडिंग ट्रक को नहीं जाने दिया जाएगा। स्कूल के समय बालू ट्रक नहीं जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली