विभिन्न मांगों को लेकर जामुड़िया भाजपा मण्डल 3,4 की और से बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा



 जामुड़िया-जामुड़िया भाजपा मंडल तीन एवं चार की ओर से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दिन प्रतिदिन इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रही है. क्षेत्र के सभी इलाकों में बदहाल सड़क होने के कारण यहां पर सड़क दुघर्टना बढ़ रही है .इन समस्याओं के समाधान के लिए बोरो एक कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज पुरे राज्य में डेंगू का प्रकोप इस तरह फैल रहा है, जिससे कइ लोगो की इस वजह से मौतें भी हो चुकी है .इसे देख कर लोग चिंतित है कि आने वाला समय में क्या होगा. इसे रोकने के लिए राज्य सरकार कोई भी ठोस कदम अभी तक उठा रही है. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में सड़क जर्जर हो चुकी है ,जिसके कारण लोग चाहे तो रास्ते पर बने गड्ढों में धान रोपाई कर सकते हैं ओर इस गड्ढों पर मछली पालन किया जा सकता है . जामुड़िया बाजार में इतने सालों बाद भी कही भी शौचालय नहीं है ,जिसके कारण यहां बाजार करने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .पश्चिम बंगाल में सभी जगहों पर कटमनी का खेल चल रहा है, जिसके कारण इनके नेता के आवास पर सीबीआई ओर ईडी पहुंच रहे हैं. इस मौके पर भाजपा जिला सभापति बप्पा चटर्जी, काकोली घोष ,कृष्णेन्दू मुखर्जी, संजय सिंह ,तापस राय, प्रमोद पाठक ,संतोष सिंह, तोतन मोदक ,बृज मोहन पासवान, साधन माजी, सनी सिंह ,अनिरुद्ध चक्रवर्ती, राना बैनर्जी आदि इस मौके पर उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात