जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के जामुड़िया थाना अंतर्गत केंदा फाड़ी के डाहुका गांव के आसपास से इलाके के कुल दस युवको का परिवार से सम्पर्क टूटने से परिवार के सदस्य काफी चिंतित है.
उनके परिवार से बात करने पर पता चला कि वह लोग बेटे पहला अक्टूबर को सिक्किम जाने के लिए घर से निकले थे,अंतिम बार इस सप्ताह के बुधवार को उनसे बात हुई थी. उन्होंने बताया था कि वह लोग बिल्कुल ठीक हैं लेकिन बुधवार के बाद से परिवार से उनलोगों का कोई संपर्क नहीं हो सका. उन्हें कॉल करने पर फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है. ऐसे में परिवार वाले काफी चिंतित हैं.
उन्होंने स्थानीय प्रशाशन के माध्यम से राज्य की मुख्यमंत्री से अपील की है उन युवकों का मुख्यमंत्री संज्ञान ले और उन्हें वापस लाने में मदद करें. युवक शुभोदीप राणा की मां कंचन राणा ने बताया कि 1 तारीख को उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ सिक्किम की सैर पर निकला था बीते मंगलवार रात को आखरी बार उनके बेटे से उनकी बात हुई उनके बेटे ने एक वीडियो भी भेजा था सब कुछ बिल्कुल ठीक था उनके बेटे ने कहा भी था कि वह ठीक है लेकिन बुधवार से उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है फोन करने पर फोन स्विच ऑफ बता रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है . क्योंकि बीते दिन सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आ गयी,जिसमें कई लोगो की मारे गए है.


0 टिप्पणियाँ