गाय से लदी ट्रक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को हवाले किया




जामुड़िया : इतनी धर पकड़ के बावजूद भी गो तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है .एक बार फिर बुधवार की संध्या गौ तस्करी करने वाले लोगों का भंडा- फोड़ कर निघा निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार जामूडिया थाना क्षेत्र के निंघा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थानीय लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाय से भरे एक ट्रक को रोक दिया,एवं यह देख कर उनमें और उतेजना फैल गई जब ट्रक में मौजूद दो बछड़े मृत पाए गए. स्थानीय लोगों का कहना था कि सभी गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है मौक़े पर श्रीपुर फाड़ी की पुलिस पहुंच कर इस मामले की जाँच करने पर जुट गयी. कथित तौर पर गौ तस्करी को रोकने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का कार्य किसकी मदद से किया जा रहा है. इसकी सठीक जांच पड़ताल होनी चाहिए ,और यह सिर्फ़ यही एक ट्रक नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई अन्य ट्रकों में भी इसी तरह से गायों को भरकर गौ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. कथित तौर पर इस गौ तस्करी के खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कम्प मचा हुआ है, वहीं पकड़े गए सभी गायो को रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित एक निजी गोशाला में भेजा गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर