बोरिंग डांगा मुक्तिधाम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर



 जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित बोरींग डांगा मुक्तीधाम में शनिवार को 32 वां नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह नेत्र जांच नेताजी आईं अस्पताल रामचंद्र पुर मुराडिह के डाक्टरों के सहयोग द्वारा किया गया, जिसमें लोगो को मुफ्त में आपरेशन किया जायेगा .इस नेत्र जांच शिविर में 72 महिलाएं ओर पुरुषों ने अपना जांच करवाया. 34 लोगों को सोमवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा. इसके होने के बाद सभी को मुफ्त में काला चश्मा एवं जिन्हें पावर चश्मा की जरूरत होगी उसे यह दिया जाएगा. इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्व एमआईसी पुर्णशशि राय ने कहा कि इस मुक्तीधाम में इतने सालों से कुछ ना कुछ समय समय पर समाजिक मुलक कार्य हमेशा किया जाता है .पुनः आज इतने सालों बीत जाने के बावजूद भी इस तरह स्वस्थ्य जांच शिविर ओर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है .हमेशा इस तरह के कार्य होने पर इन इलाकों के जितने भी जरूरत मंद लोग हैं ,वह यहां आकर इनका सीधा लाभ उठाते हैं ओर आने वाले समय में भी इस तरह का कार्य हमेशा जारी रहेगा. इस मौके पर प्रतिभानाथ राय, लखन बाउरी ,कारु नोनिया, गोपाल बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन