Champion Security Ad Pbtv

स्वर्वेद महामंदिर का निर्माण मात्र मंदिर निर्माण नहीं लाखों जीवों की मुक्ति का केंद्र है- संत प्रवर विज्ञान देव



 आसनसोल : विहंगम योग संत समाज का शताब्दी समारंभ महोत्सव पर 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ वाराणसी के उमराहां में आगामी 18 दिसंबर को आयोजित होगी। जिसके निमित्त स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपुज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन सानिध्य में कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा बीते 17 जुलाई को श्रीनगर से शुरू हुई। संकल्प यात्रा का पश्चिम बंगाल में आगमन शुक्रवार को हुआ। शुक्रवार को हावड़ा बंधाघाट के श्रीराम वाटिका एक दिवसीय जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र आयोजित हुआ। जिसमें हजारों श्राद्धालु उपस्थित हुए। इस दौरान लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने सर्वेद महामंदिर निर्माण के लिए संकल्प लिया। वहीं शनिवार को आसनसोल के निंघा स्थित महर्षि सदाफल देव आश्रम में जय स्वर्वेद कथा, ध्यान साधना सत्र एवं संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज की दिव्य वाणी आयोजित हुई। कार्यक्रम में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने सर्वेवेद महामंदिर निर्माण एवं महायज्ञ के लिए संकल्प लिया।





   इसके पश्चात संगीतमय स्वर्वेद कथा के साथ दिव्यावाणी हुई जिसमें संतप्रवर ने कहा कि सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है। जो श्रद्धावान है वही ज्ञान की प्राप्ति कर शांति का अनुभव करता है। अध्यात्म ही वह समाधान है जिससे सभी समस्याएं सुलझ जाती है। अध्यात्म का महाशास्त्र है स्वर्वेद। स्वर्वेद आध्यात्मिक ज्ञान का चेतन प्रकाश है। जिसके आलोक में अविद्या, अंधकार, मिथ्याज्ञान नष्ट होते हैं। यह हमारी आध्यात्मिक यात्रा को सदैव जागृत रखता है। अशांति एवं वैमनस्य से पीड़ित विश्व मे शांति एवं सौहार्द की स्थापना करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम स्वर्वेद है। जीवन मे स्वर्वेद का आचरण अनन्त ऊंचाइयों तक ले जाता है। 

संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विहंगम योग के क्रियात्मक योग साधना को सिखाया। कहा कि विहंगम योग की साधना खुद से खुद की दूरी मिटाने के लिए है। विहंगम योग का ध्यान आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। एक साधक जब सिद्धासन में बैठकर अपनी चेतना को गुरु उपदिष्ट भूमि पर केंद्रित करता है तो वह मानसिक व आत्मिक शांति का अनुभव करता है। महाराज श्री ने बताया कि ब्रह्मांड की ध्वनि है ॐ। जो सर्वत्र गुंजायमान है। ये ध्वनि हमारे मन मस्तिष्क को प्रकाशित कर रही है। हम सबको प्रतिदिन ईश्वर के पवित्र वाचक नाम ॐ का उच्चारण करना चाहिए। नित्य प्रति का अभ्यास हमे आंतरिक शांति का अनुभव कराता है। संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी जय स्वर्वेद कथा के रूप में लगभग दोनों जगह लगभग 2 घंटे तक प्रवाहित हुई। स्वर्वेद के दोहों की संगीतमय प्रस्तुति से सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।

आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग सन्त समाज के शताब्दी समारम्भ महोत्सव एवं 25000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज 17 जुलाई को संकल्प यात्रा का शुभारंभ कश्मीर की धरती से हो चुका है। संकल्प यात्रा कश्मीर , जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , उड़ीसा, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश, दिल्ली के विभिन्न शहरों के पश्चात पश्चिम बंगाल इसके पश्चात झारखंड में आयोजित होगा है।

इस शताब्दी समारम्भ महोत्सव में विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सदगुरू सदाफल देव जी महाराज की 135 फिट से भी ऊंची प्रतिमा (Statue of Spirituality) का भी शिलान्यास होगा।

इस दौरान हावड़ा में संत किशनलाल शर्मा, सत्यरमण सिन्हा, मनोज सिन्हा, रमेश सिंघल, पद्म गुप्ता, उपेंद्र अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, रमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, गोपीराम अग्रवाल, जीबी सिंह, मनोज सिन्हा, सत्यरामन सिन्हा, आदि लोग उपस्थित रहे वहीं निंघा में राष्ट्रीय प्रचारक आलोक साहा एवं रीता साहा, आश्रम के अध्यक्ष पीएन सिंह, संयोजक उमेश सिंह, पश्चिम बंगाल के प्रभारी जीबी सिंह, कोषाध्यक्ष भोला सिंह, आकाश सिंह, विकास सिंह, ललन सिंह, आदित्य विश्वकर्मा, गणेश बर्नवाल, श्याम सुंदर बर्नवाल, डॉ सुरेश महतो, सुप्रियो मंडल, अशोक सिंह, संजीत मोदी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी एवं गौ भक्त भगवती प्रसाद क्याल का निधन, भाव विभोर लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज में रंगों और उमंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
 रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल को एम्स के स्तर की बनाई जाएगी -उद्योगपति महेंद्र शर्मा
 आस्था का केंद्र रांनीगंज के पीर बाबा के मजार पर उर्स हुई आरम्भ,