ट्रेलर के धक्के से झोपड़ी हुआ क्षतिग्रस्त,बाल- बाल बचे उसमें रहने वाले




 जामुड़िया - ट्रेलर के अनियंत्रित हो कर धक्का मारने से एक झोपड़ी हुआ क्षतिग्रस्त, उस वक्त घर में मौजूद दो युवक बाल बाल बचे .यह घटना शुक्रवार सुबह की है. मिली जानकारी के मुताबिक हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत अन्तर्गत साकडी ग्राम अंचल से प्रातः कुछ वाहन प्रेम बाजार की ओर जा रहा था, तभी एक ट्रेलर ने झोपड़ी जिसमे पुआल रखे एक घर में धक्का मार दिया जिसके कारण वह घर सहित एक बिजली का पोल छतिग्रसत होने के कारण टुट कर गिर पड़ा. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क अवरोध कर उस रास्ते से होकर गुजरने वाले सभी गाड़ियों को रोक कर घंटों बिरोध प्रदर्शन किया. घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय एक ग्राम निवासी स्वपन गोराई ने बताया कि शेख़पुर रेललाइन होकर साकड़ी ग्राम होकर भारी भरकम कुछ गाड़िया जा रही थी, उसी दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित हो उक्त घर में धक्का मार दिया, जिसके कारण पुरा घर क्षतिग्रस्त हो गया. इसी घर में मौजूद दो युवक बैठे हुए थे वह बाल बाल बच गए .स्थानीय ग्राम वासियों ने बताया कि यह एक छोटा सा ग्राम है, ग्राम के रास्ते भारी -भरकम वाहन चलाने के कारण सड़क पर जहां कीचड़मय हो जाता है,वहीं इस रास्ते से होकर इस ग्राम के सभी छात्र -छात्राओं को स्कूल आने-जाने के दौरान दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. हालांकि इन सभी गाड़ियों को जानें के लिए जामबाद मोड़ से एक बाईपास रास्ता का निर्माण किया गया है पर उस रास्ते के बजाय इस रास्ते से ही वाहनों का आवागमन होता है. मौके पर चुरूलिया फाड़ी पुलिस पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर टुटे हुए क्षतिग्रस्त घर को निर्माण एवं इस रास्ते पर मोरम बिछाये जाने के आश्वासन देने के बाद पथ अवरोध हटाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात