रानीगंज-कुछ दिनों पहले टीएमसी के कद्दावर नेता कंचन कांति तिवारी का निधन हो गया था .रविवार की शाम को रानीगंज के शोष्टि गोरिया स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में रानीगंज टीएमसी द्वारा एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया. यहां पर कंचन कांति तिवारी को उपस्थित सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ,रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, कालो बरन मंडल, टीएमवाईसी जिला अध्यक्ष कौशिक मंडल, संदीप भालोटीया ,अविनाश भगत ,मनु भगत ,इंद्रजीत चक्रवर्ती सहित इस क्षेत्र के तमाम तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे. इन सभी ने कंचन कांति तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पार्टी के प्रति उनके योगदान को अश्रुपूरित नेत्रों से याद किया.




0 टिप्पणियाँ