आरपीएफ द्वारा हॉकरों के ऊपर कथित अत्याचार के खिलाफ आईएनटीटीयूसी का प्रदर्शन




आसनसोल : आरपीएफ द्वारा हॉकरों के ऊपर अत्याचार के विरोध में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में सोमवार को आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के निकट विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विषय में और राजू अहलूवालिया का कहना है कि कई बार रेलवे प्रशासन से आरपीएफ द्वारा हाकरों पर अत्याचार किए जाने को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर सोमनाथ पारीक से बात की गई है लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि वह बैठक के दौरान आश्वासन तो देते हैं लेकिन फिर देखा जाता है कि हाकरों पर पुनः अत्याचार शुरू हो जाता है। उनसे 1600 रुपए फाइन वसूले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चंदननगर, दुर्गापुर बैंडल सहित विभिन्न स्टेशनों पर हॉकर अपना व्यवसाय करते हैं अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। आसनसोल में भी इसकी अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह आरपीएफ इंस्पेक्टर से कोई बात नहीं करना चाहती है वह सीनियर कमांडेंट से बात करेंगे और इसका एक स्थाई समाधान निकालेंगे। अगर आरपीएफ द्वारा अत्याचार बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में यहां के हॉकर अपने पूरे परिवार के साथ आसनसोल रेलवे स्टेशन जाने के रास्तों पर बैठ जाएंगे और साथ ही डीआरएम ऑफिस का घेराव कर डीआरएम दफ्तर के किसी भी अधिकारी को घुसने नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा