15 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज माकपा एरिया कमिटी ने दिया बोरो चैयरमेन को दिया ज्ञापन





 रानीगंज-रानीगंज माकपा एरिया कमिटी की तरफ से रानीगंज बोरो अभियान चलाया गया. 15 सुत्री मांगों के समर्थन में रानीगंज बोरो कार्यालय को उनके द्वारा ज्ञापन सोपा गया. इनमें रानीगंज इलाके के सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की सुविधा प्रदान करना, बस्ती इलाकों का विकास ,विभिन्न प्रकार के भत्तों को सही प्रकार से प्रदान करना ,आवास योजना के तहत सही मायने में जरूरतमंदों को घर प्रदान करने,रानीगंज बोरो कार्यालय को पंजाबी मोड़ ले जाने का विरोध जैसी 15 मांगों के समर्थन में बोरो कार्यालय को यह ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की तरफ से सुप्रियो राय ,हेमंत प्रभाकर ,कृष्णा दास गुप्ता, कलोल घोष, देवीदास बनर्जी, मनोजित बोस सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर सीपीएम नेताओं ने कहा कि यहां पर रानीगंज के लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधा भी नहीं मिल रही है, जिस वजह से यहां के लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने इन मांगों के जरिए रानीगंज के लोगों की परेशानियों को रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा तक पहुंचाया और उनके जल्द से जल्द समाधान की मांग की. इस बारे में बोरो मुजम्मिल शहजादा से बात की तो उन्होंने कहा कि सीपीएम द्वारा जो मांग रखी गई है ,उनमें से कई मुद्दों पर पहले से ही काम शुरू हो चुका है और कई मुद्दे हैं जिनका निस्तारण बहुत जल्द हो जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता