सेनको गोल्ड शोरूम में फैमिली नम्बर 1 कार्यक्रम





रानीगंज- रानीगंज के तार बांग्ला इलाके में स्थित सेनको गोल्ड के शोरूम में फैमिली नंबर 1 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 6 परिवारों ने हिस्सा लिया. कुल 18 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शिरकत करते नजर आए .इस प्रतियोगिता में कुल 4 राउंड खेले गए. हर राउंड में कुछ दिलचस्प गतिविधियां करवाई गई, जिससे की पूरी फैमिली एक होकर इस समय को गुजार सकें. इस बारे में जानकारी देते हुए सेनको गोल्ड के रूपसा दासगुप्ता ने बताया कि सेनको गोल्ड की तरफ से पूरे भारत में फैले इस कंपनी के शोरूम में डिजिटली इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ,लेकिन आज पहली बार बंगाल में कोलकाता से बाहर किसी शहर में जाकर उस शहर के शोरूम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि रानीगंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कुल 6 परिवार के 18 सदस्य इस प्रतियोगिता में शिरकत किए चार राउंड की यह प्रतियोगिता थी. हर राउंड में कुछ ऐसी गतिविधियां कराई गई जो दिलचस्प मजेदार हो और इसमें पूरी फैमिली एक होकर कुछ कर सके .उन्होंने कहा कि इसके बाद आसनसोल बांकुड़ा खड़गपुर में भी ऐसे ही प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी .उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का एक ही मकसद है कि लोगों को कम से कम एक घंटा परिवार के साथ बिताने का मौका मिले, जिसमें वह अपनी सारी परेशानियों को भूल कर जिंदगी के मजे ले सके और पूरे परिवार के साथ समय बिता सकें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेनको गोल्ड की पूरे देश में 140 से ज्यादा शोरूम है और हर एक शोरूम में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, चाहे वह मुंबई हो या दक्षिण भारत के शोरूम. कंपनी की इच्छा है कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लेकर एक ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात