जामुड़िया बोरो में मेयर बिधान उपाधयाय पहुंच कर विकास कार्य का जायजा लिया





 जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो एक कार्यालय में मंगलवार हठात मेयर विधान उपाध्याय आ पहुंचे,एवं यहां के कार्यविधि से अवगत हुए. निरिक्षण करने पहुँचे. ज्ञात हो कि मेयर विधान उपाध्याय को लगातार यह शिकायत मिल रही थी की जामुड़िया में ऐसे कई वार्ड हैं जहाँ अच्छे से कार्य नही हो रहा है, साथ ही उनके पास यह भी शिकायत मिली थी की जामुड़िया एक नंबर बोरो कार्यालय से जुड़े कई स्टाफ भी अपने मन मुताबिक कार्यालय आते और जाते हैं साथ ही अपने मर्जी के तहत कार्य करते है ,जिस कारण इलाके मे निगम के द्वारा होने वाला सफाई से लेकर पेय जल समस्या सहित कई ऐसे कार्य हैं जो पूरी तरह ठप पड़ गये हैं.यहां कार्यरत कर्मचारी उन कार्यों को करने के बजाय इधर -उधर समय बिताकर दिन काट रहे हैं, शिकायत के आधार पर ही औचक निरिक्षण करने पहुँचे . हालांकि जामुड़िया बोरो कार्यालय पहुँच मेयर ने सब कुछ ठीक ठाक पाया कार्यालय मे कुछ स्टाफ किसी कारणों की वजह से नजर तो नहीं आए पर बाकि की स्टाफ अपने काम काज में व्यस्त दिखे.माना जा रहा है कि मेयर के आगमन की पूर्व सूचना उन्हें मिल जाने के कारण की कार्यालय व्यवस्थित दिखे, एवं कर्मचारी भी कार्य में मशगूल दिखे. मेयर ने कहा की उनको मिली शिकायत के आधार पर निगम मे मेयर परिषदों की एक बैठक की गई थी, जिस बैठक में ही औचक निरिक्षण की रणनीति तैयार की गई थी, जिसके तहत वह कार्यालय का निरिक्षण करने पहुँचे हैं. उन्होने कहा इलाके में पेय जल की समस्या है, जिस समस्या को लेकर पीएचई डिपार्टमेंट कार्य कर रही है, फिलहाल लोगों की समस्या को दूर करने के लिये करीब 400 टेंकर पानी हर रोज निगम के तरफ से सप्लाई की जा रही है, उन्होने कहा की रही बात बिजली की तो उसकी भी इलाके में होने वाली समस्याओं पर कार्य चल रहे हैं. बहुत जल्द उन समस्याओं का भी निपटारा कर लिया जाएगा, साथ ही उन्होने जामुड़िया बोरो कार्यालय के कर्मियों को हिदायत दी की इलाके मे किसी भी तरह का कार्य पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. सभी कार्य समय पर होने चाहिये, उनके पास किसी तरह का शिकायत नहीं आना चाहिए, वह इलाके की तमाम परिस्थितियों से वाकिफ हैं उनको सब खबर है उन्होंने कहा मिलजुल कर अधूरे कार्यों को पूरा करें जिसके बाद नए कार्यों पर भी धयान दें और जनता का भरोसा जितने का प्रयास करें .इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक, एमएमआईसी मानस दास, बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार के अलावा सभी पार्षद गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा