तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में संसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुरुलिया में किया जन सभा





 जामुड़िया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है ,अन्य दलों के साथ तृणमूल कांग्रेस के तरफ से प्रचार तेजी से चल रहा है .इसी को मद्देनजर देखते हुए बुधवार को चुरुलिया ग्राम पंचायत के हाट टोला में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नेतृत्व में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया . इस सभा के मंच पर भाजपा से निकलकर 40 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा. सभा में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत जान है इस सभा मे बैठे हुए लोगों का, मैं इतना बड़ा स्टार प्रचारक रहा हूँ ,जो इस देश का पांच बार सांसद रहा हूँ दो बार कैबिनेट मिनिस्टर था. मैंने देश के विभिन्न राज्य के विभिन्न जगहों पर प्रचार किया है कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, तमिलनाडु से लेकर आसाम तक , परंतु पहली बार अपने जीवन में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का प्रचार कर रहा हूं. इसके लिए मैं ममता बनर्जी और आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं .जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने मुझसे कहा कि आपको चुरुलिया के काजी नज़रुल इस्लाम के जन्म स्थल पर पहुंचना ही पड़ेगा .उन्होंने बंगाल की परियोजनाओं के तहत स्वास्थ्य साथी को लेकर कहा की बंगाल जो आज सोचता है भारत उसको कल करता है. स्वास्थ्य साथी परियोजना भारत के अंदर सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ममता ममता बनर्जी के नेतृत्व में किया गया, भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयुष्मान भारत की योजना की शुरुआत की परंतु बंगाल के स्वास्थ साथी परियोजना के 2 साल बाद आयुष्मान भारत परियोजना लाई गई. बंगाल में सभी जाति हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी को स्वास्थ्य साथी का लाभ सीधे-सीधे मिलता है .2024 के लोकसभा चुनाव में आप देखेंगे की सबसे ज्यादा विपक्ष एकता और विपक्ष की ताकत के रूप में सबसे ज्यादा उभरकर सामने आएगी .पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, 2024 का चुनाव में प्रधानमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी का चेहरा सामने आ रहा है, क्योंकि ममता बनर्जी के समर्थन में जो हुजूम देख रहे हैं जो प्यार देख रहे हैं सभा में भीड़ देख रहे हैं इससे यह लगता है कि 2024 का सपना पूरा होगा. इस सभा के मौके पर जामुड़िया ब्लॉक 1 के टीएमसीअध्यक्ष सुब्रत अधिकारी, बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार, अनिमेष बैनर्जी, राखी कर्मकार, मृदुल चक्रवर्ती, मदनतोड़ और चुरुलिया के पंचायत सदस्य सह समिति के सभी उम्मीदवार मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा