प्रयास द्वारा गोविंद राम खैतान मेमोरियल मेरिट अवार्ड का आयोजन




रानीगंज- प्रयास फाउंडेशन संस्था की ओर से रविवार को रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक स्वर्गीय गोविंदराम खेतान मेमोरियल मेरीट अवार्ड समारोह का आयोजन आर के होटल के सभागार में किया गया. इस अवसर पर अंचल के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के टॉपर छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया.समारोह के विशेष अतिथि रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि इस छोटे से शहर में जिस प्रकार से शिक्षा के प्रति यहां के लोग जागरूक है, इसमें अभिभावको का अहम भूमिका है,वहीं उन्होंने कहा कि आज छात्रों को सम्मानित की जा रही है छात्र भी इस बात को ध्यान में रखेंगे कि माता-पिता के साथ साथ इस शहरवासियों के प्रति भी आपका दायित्व है.समाजसेवी आरपी खेतान ने कहा कि आज मेरे पिताजी के स्मृति में छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है , हम लोग उनके आभारी हैं और प्रयास फाउंडेशन से मैं अपील करता हूं, कि इस क्षेत्र के कोई भी मेधावी छात्र को उच्च शिक्षा के लिए जैसा भी सहयोग की जरूरत पड़े .उनके लिए विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें किसी भी प्रकार का असुविधा नहीं होने देंगे.वहीं उन्होंने कहा की स्वर्गीय गोविंद राम जी खेतान व्यवसायियों के लिए मात्र नहीं बल्कि समाज के लिए लड़ाई रही है.इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश बाजोरिया ने कहा कि शिक्षा के प्रति प्रोतत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है. इस अवसर पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार भर्तिया ,लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान , युवा समाजसेवी मनोज केसरी प्रमुख भी उपस्थित थे. प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए सहयोग के लिए अपील करना पड़ता था.आज हम लोगों के सहयोग के लिए अनेकों लोग आगे आ रहे हैं. मुझे विश्वास है आने वाले दिनों में और भी छात्रों को सम्मानित करते रहेंगे .शिक्षा के आयाम लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा