कोयला से लदे माल गाड़ी से धुंवा निकलते देख मची अफरा-तफरी



 रानीगंज: गुरूवार को रानीगंज रेलवे स्टेशन पर कोयला से लदी मालगाड़ी से धुआं निकलते देख अफरा तफरी मच गयी. सूत्रों के मुताबिक प्रातः करीब साढ़े नौ बजे कोयला लदे मालगाड़ी जब मेजिया थर्मल पावर जाने के लिए रुकी,तभी अचानक एक बोगी से धुआं निकलते देखा गया. उस समय स्टेशन पर मौजूद लोगों में उत्तेजना फैल गई. रेलवे अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, दमकल को भी खबर दी गयी ,इधर बोगी में कोयला होने के कारण भीतर लगी आग से धुंवा तेजी से फैलने लगी, हालांकि, दमकल तो पहुंची,पर बोगी के ऊपर हाई वोल्टेज करेंट होने के कारण बिना विद्युत लाइन को काटने आग को बुझाने के लिए पानी के प्रयोग नहीं कर सके, नतीजा यह हुआ कि उन्हें बेरंग वापस जाना पड़ा.वहीं ट्रेन को आनन फानन में मेजिया थर्मल पावर भेज दिया गया. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी, यह पता नहीं चल पाया है. इस मामले को लेकर रानीगंज रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि एक कोयला लदी मालगाड़ी जो मेजिया दुर्लभपुर स्थित मेजिया ताप विद्युत केंद्र में जा रही थी, उसके एक डिब्बे से धुआं निकलता देखा गया इसके बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया परंतु उनकी जरूरत नहीं पड़ी, मालगाड़ी उसी अवस्था में मेजिया गई जहां पर सुरक्षित रूप से कोयला खाली कर लिया गया, इससे कोई भी कहीं नुकसान नहीं हुआ. परंतु यहां प्रश्न यह उठता है कि कोयला लदी डिब्बे में आग कैसे लगी अगर आग फैल जाती तो बड़ी घटना होने की संभावना थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर