माकपा उम्मीदवार को रेप करने की धमकी







रानीगंज-रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत आसनसोल दक्षिण के तिराट ग्राम पंचायत के हाडाभांगा फ्री प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या 140, 141 और 142 पर सीपीआईएम और बीजेपी उम्मीदवारों के पति तथा समर्थकों की पिटाई का आरोप सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर लगाया गया.माकपा के पोलिंग एजेंट कल्लोल कर्माकर का कहना है कि महिला उम्मीदवारों को रेप की धमकी दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह चुनाव शुरू होते ही सत्तारूढ़ दल के उपद्रवियों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया और भाजपा और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने उन्हें आतंक का माहौल बनाने से रोका. सीपीआईएम के चुनाव एजेंट और प्रत्याशी मैना कर्मकार के पति कल्लोल कर्मकार ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के कुछ शरारती तत्वों ने आकर माहौल गरमाने की कोशिश की तो उन्हें रोका गया.वाम पंथी पोलिंग एजेंट का कॉलर पकड़ कर मतदान केंद्र की सीमा से बाहर कर दिया. भाजपा प्रत्याशी छंदा गोप के पति निर्मल गोप ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला प्रत्याशीयों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया ‌. कल्लोल कर्मकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उम्मीदवारों को उठा ले जाने और दुष्कर्म करने की धमकी दी. बीजेपी पोलिंग एजेंट निर्मल कुमार ने कहा ल कि इलाके में दहशत का माहौल है. इसकी खबर विधायक अग्निमित्र पाल को दी गई तो उन्होंने पुलिस भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया .


हालांकि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिजीत खर ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी की ओर से ऐसी कोई धमकी नहीं दी गई है, विपक्ष पूरी तरह से गलत आरोप लगा रहा है कि इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है और शांति पुर्वक चुनाव हो रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता