कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में 'मिशन लाईफ़' के तहत सेमिनार





जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत एक सेमिनार आयोजित किया गया गया, जिसके विषय थे जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ और इनके समाधान .ग़ौरतलब है कि पहले विषय पर बात करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल के डाँक्टर देव कुमार मंडल ने जैव चिकित्सा अपशिष्टों के प्रकार और इनके उचित निबटान के उपायों पर विस्तार से अपने विचार रखे और उपस्थित सभी को इसके लिए जागरूक किया. वहीं, दूसरे विषय पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय अस्पताल के ही डाक्टर सौरोज सरकार ने पर्यावरण और जीवन-शैली के असंतुलन से होने वाली बीमारियों और इनके रोकथाम के उपायों से सभी को अवगत कराया. इस मौक़े पर क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डाक्टर विश्वजीत बंद्योपाध्याय व क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सुजीत पाल के नेतृत्व में अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे.डाक्टर पाल ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ये दोनों विषय वर्तमान में बहुत ही प्रासंगिक हैं और हमें काफ़ी जागरूक रहकर इनपर ध्यान देने की आवश्यकता है. सेमिनार के बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 'मिशन लाईफ़' (लाईफ़स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) के तहत क्षेत्र के अलग-अलग इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में डाक्टर सुजीत पाल के नेतृत्व में आज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में यह सेमिनार सफलतापूवर्क आयोजित हुआ जो उपस्थित सभी के लिए काफ़ी लाभकारी रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात