रानीगंज- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा को बेहतर सेवा मुल्क कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया .साथ ही कई तरह के सेवा मुल्क कार्य के लिए कई क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्ति के लिए प्रमाण पत्र भी दिए गए.
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, सचिव रूपा अग्रवाल ,प्रांतीय अध्यक्ष बबीता बगड़िया,सचिव पिंकी धानुका तथा राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रेखा लखोटिया का रानीगंज शाखा में आगमन हुआ.महिला समिति की अध्यक्ष आशा टोडानी और उसकी पूरी टीम ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत स्पोर्ट्स असेंबली में भब्य तरीके से किया. राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ रानीगंज शाखा की एक बैठक हुई ,जिसमें पदाधिकारियों द्वारा शाखा सदस्यों को मार्गदर्शन किया गया. संस्था के पदाधिकारियों के हाथों से 15 नन्हे बच्चों को गिफ्ट हैंपर,कपड़े तथा फूड पैकेट प्रदान किये गये. मौके पर राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रेखा लखोटिया तथा प्रांतीय बाल विकास प्रमुख सूची लोहिया द्वारा इन बच्चों को मेडल तथा सर्टिफिकेट दिए गए.



0 टिप्पणियाँ