Slide 1 Slide 2 Slide 3

जामुड़िया कब्रिस्तान के समीप जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद





जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के बैजयंति पुर स्थित ईंट भट्ठा एवं कब्रीस्तान के समीप जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से आसपास के इलाको मे सनसनी फैल गई .इसे देखने के लिए आस-पास के अंचल के लोग इकट्ठा होने लगे, वहीं मौके पर जामुड़िया थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया .मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्थानीय चरवाहे गायों को लेकर जंगल में गए तो उस व्यक्ति का सड़ा गला शव पेड़ से सटे अवस्था में देखा , उसने आकर क्षेत्र के लोगो को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जामुड़िया थाने पुलिस को दी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद किया. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शव पांच से सात दिन पुराना है,एवं उसकी उम्र लगभग 40-42 वर्ष होगी.शव पुराना होने के कारण यह सड़ गल चुका था.शव को लेकर लोग यह असमंजस में है घटना आत्महत्या है या हत्या. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त